देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी के निकट सोमवार की सुबह एक वाहन के खाई में गिर जाने की घटना में कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शिमला, चार दिसंबर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी के निकट सोमवार की सुबह एक वाहन के खाई में गिर जाने की घटना में कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा यहां से लगभग 35 किलोमीटर दूर करारघाट में हुआ, जब पिकअप ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि इस वाहन पर जम्मू-कश्मीर के श्रमिक सवार थे ।

उन्होंने बताया कि सभी श्रमिक सुन्नी से मंडी जा रहे थे, इसी दौरान यह दुर्घटना हुयी ।

उन्होंने बताया कि तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अस्पताल ले जाये जाने के बाद तीन अन्य को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसीएच) में जारी है ।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मरने वालों की पहचान फरीद (24), गुलाब (43), सहबीर (19), तालिब (23), गुलजार (30) तथा मुश्ताक (30) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान वाहन चालक असलम, तालिब हुसैन, आकाश कुमार, अजय ठाकुर और मंजूर के तौर पर की गयी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\