विदेश की खबरें | तुर्की में शक्तिशाली भूकंप में छह लोगों की मौत, 202 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस्तांबुल, 30 अक्टूबर (एपी) तुर्की के तट और यूनान के सामोस प्रायद्वीप के बीच एजियन सागर में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के चलते तुर्की में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि 202 लोग घायल हो गए।

इस्तांबुल, 30 अक्टूबर (एपी) तुर्की के तट और यूनान के सामोस प्रायद्वीप के बीच एजियन सागर में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के चलते तुर्की में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि 202 लोग घायल हो गए।

इस्तांबुल स्थित कांडिली वेधशाला एवं भूकंप अनुसंधान संस्थान के निदेशक हलूक ओजेनर ने कहा कि इजमिर जिले के सेफेरिसार में छोटी सुनामी भी आई है। वहीं,यूनान के सामोस प्रायद्वीप में कम से कम चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं

यह भी पढ़े | Earthquake in Turkey: तुर्की में शक्तिशाली भूकंप, छह इमारतें ध्वस्त.

तुर्की के आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने कहा कि तुर्की के तीसरे सबसे बड़े शहर इजमिर में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि 202 लोग घायल हुए हैं।

इजमिर के गर्वनर यावूज सलीम कोसगर ने कहा कि मलबे से कम से कम 70 लोगों को बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि चार इमारतें ध्वस्त हो चुकी हैं। इसके अलावा कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

यह भी पढ़े | WEF on COVID: डब्ल्यूईएफ प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक वैश्विक प्रयास के लिये भारत महत्वपूर्ण स्तम्भ.

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फखरुद्दीन ख्वाजा ने ट्वीट किया कि 38 एंबुलेंस, दो एंबुलेंस हेलीकॉप्टर और 35 चिकित्सा बचाव टीमें इजमिर में काम में जुटी हैं।

आपता एवं आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने कहा कि कम से कम 12 इमारतों में खोल एवं बचाव कार्य चल रहा है। विभाग ने कहा कि भूकंप का केन्द्र एजियन सागर में 16.5 किलोमीटर नीचे था। इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है।

वहीं यूनान में मीडिया ने कहा कि भूकंप के दौरान सामोस और अन्य प्रायद्वीपों के निवासी अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर भागे । इसके अलावा चट्टान गिरने की खबर भी मिली है। भूकंप में चार लोगों को हल्की चोटें आने की खबर मिली है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\