देश की खबरें | दिल्ली के नांगलोई में मकान में लगी आग से बचने के लिए छह लोग दूसरी मंजिल से कूदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के नांगलोई में जनता मार्केट इलाके के एक मकान में लगी आग से बचने के लिए छह लोग उसकी दूसरी मंजिल से कूद गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी दिल्ली के नांगलोई में जनता मार्केट इलाके के एक मकान में लगी आग से बचने के लिए छह लोग उसकी दूसरी मंजिल से कूद गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

डीएफएस ने एक बयान में बताया कि पहली और दूसरी मंजिल पर घरेलू सामान में सोमवार रात नौ बजकर 45 मिनट पर आग लग गई, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, ज्वाला पुरी क्षेत्र के अंतर्गत वाई-655, मोबाइल मार्केट, जनता मार्केट से रात नौ बजकर 45 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

बयान में कहा गया है कि दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और रात 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

हालांकि, दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले दूसरी मंजिल पर फंसे छह निवासियों के पास अपनी जान बचाने के लिए कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

घायलों की पहचान प्रांजल (19), प्रीति (40), पंकज (40), पनव (18), वैभव (13) और श्वेता (20) के रूप में हुई है।

सभी को पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\