देश की खबरें | झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और चतरा जिलों में तीन सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जमशेदपुर,18 अप्रैल झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और चतरा जिलों में तीन सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह सरायकेला-खरसावां जिले के कन्दरा पुलिस थाने के अंतर्गत कन्दरा-चौका मार्ग पर रायपुर गांव के निकट दो पहिया वाहन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से दो सब्जी विक्रेताओं की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त सलखान माझी और नागा टुडु के तौर पर की गयी है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि एक अन्य दुर्घटना में सोमवार तड़के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका पुलिस थाना क्षेत्र के बालीजुडी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार 50 वर्षीय व्यक्ति और उसके एक रिश्तेदार की मौत हो गयी।

मृतकों की शिनाख्त बुद्धदेव सरदार (50) और उसके रिश्तेदार रतींद्र भूमिज (34) के तौर पर की गयी। ये लोग एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे।

पोटका थाने के प्रभारी रवींद्र मुंडा ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय निवासी मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने मृतकों के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की। बाद में किसी असामाजिक तत्व ने एक कार को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया,जिसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए यहां के एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया।

चतरा जिले में रविवार रात को सदर पुलिस थाने के तहत हापुआ गांव के पास दो पहिया वाहन के एक ट्रैक्टर से टकरा जाने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी।

मृतकों की शिनाख्त टांडा प्रखंड के आलोक बिन्ह और संदीप्त तिर्की के तौर पर की गयी है। आलोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संदीप्त की चतरा के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान