देश की खबरें | लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जनपद गौतम बुद्ध नगर में लागू धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को तीन मामले दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया।
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 29 अगस्त कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जनपद गौतम बुद्ध नगर में लागू धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को तीन मामले दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 और लॉकडाउन प्रभावी है।
यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने 4,688 वाहनों की जांच की, जिनमें से 1901 का चालान काटा गया।
उन्होंने बताया कि 16 वाहनों को जब्त किया गया।
यह भी पढ़े | Cobra Spotted Near Gate Of Saket Metro Depot: साकेत मेट्रो डिपो के गेट के पास मिला चार फीट लंबा कोबरा.
वहीं पुलिस ने तीन मामले दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शमन शुल्क के रूप में 1,40,800 रुपए वसूला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)