देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, तीन पर घोषित किया गया था ईनाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तीन ईनामी नक्सलियों समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दंतेवाड़ा, 30 अप्रैल छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तीन ईनामी नक्सलियों समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की पहचान कड़ती देवा (34), लक्खे कुहड़ाम (30), मिथलेश उर्फ मुद्दा ओयाम (25), पगनु वेको (37), मसराम राम कड़ती (27) और भीमसेन ओयाम (30) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली कड़ती देवा पर दो लाख रूपए तथा महिला नक्सली लक्खे कुहड़ाम और मिथलेश पर एक—एक लाख रूपए का ईनाम है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठनों में आंतरिक मतभेद से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 50 हजार रूपये की सहायता राशि दी गई है।

उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण और कृषि भूमि जैसी अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत जिले में अब तक 229 ईनामी नक्सलियों समेत कुल 967 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\