देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मरीजों की मौत, 238 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को छह और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 265 हो गई है।

जियो

जयपुर, 11 जून राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को छह और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 265 हो गई है।

इसके साथ ही 239 नये मामले सामने सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 11,838 हो गयी। इनमें से 2798 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 36,07 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 152 की मौत, कुल संख्या 97,648 हुई.

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर में दो, भरतपुर, बारां और दौसा में एक-एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य राज्य के एक रोगी की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 265 हो गई है। उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 121 हो गयी है जबकि जोधपुर में 26, कोटा में 18, अजमेर में 11 व भरतपुर में दस संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 16 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को केवल जयपुर में कोरोना वायरस से 38 लोग संक्रमित पाये गये है। राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 2449 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | शर्मनाक! उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सड़क पर पड़ी लाश को कूड़ा गाड़ी से उठाया गया, 3 पुलिस वाले सहित 4 निगमकर्मी सस्पेंड.

वहीं बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 238 नये मामले सामने आये। इनमें जोधपुर में 62, अलवर में 44, जयपुर में 38, अजमेर में 14, धौलपुर में 12, झुंझुनू में आठ, सवाई माधोपुर व सीकर में छह-छह नागौर, उदयपुर व चुरू में पांच-पांच नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\