देश की खबरें | बुलंदशहर से डकैती और लूटपाट गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस और स्वात टीम ने कथित रूप से घरों में सेंधमारी करने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी, गहने और हथियार बरामद किए हैं।

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), 15 फरवरी पुलिस और स्वात टीम ने कथित रूप से घरों में सेंधमारी करने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी, गहने और हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गिरोह का नेता आसिफ गाजियाबाद का रहने वाला है जबकि उसके तीन सदस्य बागपत और एक-एक मेरठ तथा बुलंदशहर के रहने वाले हैं।

पुलिस उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया, ‘‘गिरोह के सदस्य एसयूवी से पॉश कालोनियों में जाते थे। मकानों का दरवाजा खुला देख वे अंदर घुस जाते और हथियार के जोर पर मकान मालिक को डरा कर उसे लूट लेते थे।’’

सिंह ने बताया कि आसिफ के खिलाफ डकैती और अन्य अपराध के 14 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह ने पिछले महीने बुलंदशहर के कोतवाली देहात इलाके की यमुनापुरम कालोनी में दो डकैती की थी, अलीगढ़ में दो और हापुड़ तथा मेरठ में एक-एक डकैतियां की थीं।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से 76,000 रुपये नकद, लूटे हुए गहने, अवैध हथियार तथा एसयूवी बरामद की गयी है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने गिरोह को पकड़ने वाली टीम को 25,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी