देश की खबरें | अंडमान द्वीप समूह के विशेष आदिवासी समुदाय के छह सदस्यों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में रहने वाले एक विशेष आदिवासी समुदाय के छह सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ सितंबर अंडमान निकोबार द्वीप समूह में रहने वाले एक विशेष आदिवासी समुदाय के छह सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इस संबंध में मंगलवार को एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि सभी छह लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर अपने द्वीप लौट गए हैं।

यह भी पढ़े | Fire in SSG Hospital: गुजरात के एसएसजी अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित.

उन्होंने कहा, ‘‘वहां विशेष रूप से पांच बहुत संवेदनशील आदिवासी समूह हैं... कुछ पोर्ट ब्लेयर में रहते हैं और कुछ द्वीप समूह के बाकी हिस्सों में रहते हैं। एक समुदाय में संक्रमण के मामले आए हैं। छह लोग संक्रमित हुए थे, सभी इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर अपने द्वीप लौट गए हैं।’’

निकोबारी आदिवासी समुदाय में फिलहाल 15 लोग संक्रमित हैं।

यह भी पढ़े | Jharkhand: आश्रम में साध्वी के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार.

भूषण ने द्वीप समूह में अन्य संवेदनशील आदिवासी समूहों की स्थिति के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य आदिवासी समुदाय है जारवा। 200 से भी कम जारवा आदिवासी हैं। सभी की जांच की गई है और कोई संक्रमित नहीं है। दूसरे आदिवासी समूह ओंग में भी कोई संक्रमित नहीं मिला। सेंटीनेल और शोम्पेन अपने-अपने द्वीप में हैं और वहां से किसी की मृत्यु होने या किसी में संक्रमण के लक्षण दिखने की कोई सूचना नहीं है।’’

अंडमान निकोबार में फिलहाल 312 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। द्वीप समूह में कुल 2,997 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 50 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\