देश की खबरें | त्रिपुरा में छह अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा से मुंबई जाने की योजना बना रहे तीन ट्रांसजेंडर लोगों समेत कुल छह बांग्लादेशी नागरिकों को पश्चिम त्रिपुरा जिले के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

अगरतला, आठ नवंबर त्रिपुरा से मुंबई जाने की योजना बना रहे तीन ट्रांसजेंडर लोगों समेत कुल छह बांग्लादेशी नागरिकों को पश्चिम त्रिपुरा जिले के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पकड़े गये सभी बांग्लादेशियों के पास भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं थे।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों के एक समूह की आवाजाही के बारे में एक गुप्त सूचना के बाद, राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की एक संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को जिरानिया रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी।

अगरतला जीआरपी थाने के प्रभारी तापस दास ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘शाम करीब 4.30 बजे, जीआरपी कर्मियों ने प्लेटफॉर्म पर लोगों के एक समूह की संदिग्ध हरकत देखी। पूछे जाने पर, उन्होंने दावा किया कि वे भारतीय हैं और त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के बिशालगढ़ से आए हैं। हालांकि सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने कबूल किया कि वे बांग्लादेश से आए हैं ।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें वैध कागजात के बिना भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उनमें से चार लोग बांग्लादेश के किशोरगंज जिले के जबकि अन्य दो नोआखली जिले के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान, उन लोगों ने खुलासा किया कि वे बुधवार रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर यहां आये थे और जिरानिया से ट्रेन द्वारा मुंबई जाने की योजना बना रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि पकड़े गये लोगों में से तीन ट्रांसजेंडर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है