देश की खबरें | ओडिशा के कुलडीहा जंगल से छह शिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कुलडीहा जंगल से छह शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से छह देसी राइफल बरामद की गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बालासोर (ओडिशा), 21 मार्च ओडिशा के कुलडीहा जंगल से छह शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से छह देसी राइफल बरामद की गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें कुलडीहा अभयारण्य के आसपास पुलिस, वन विभाग और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों के संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ा गया।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ)-वन्यजीव, सुशांत नंदा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि शिकारियों को बुधवार रात नीलगिरि क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, उनके पास से छह देशी राइफल बरामद की गईं।

अधिकारियों ने बताया कि बीते तीन दिनों में संयुक्त अभियान के तहत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नंदा ने कहा कि कुलडीहा अभयारण्य और उसके आसपास के क्षेत्रों में यह अभियान जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट