देश की खबरें | भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं का छह दिवसीय अभ्यास शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को विस्तारित करने के अपने समग्र प्रयास के अनुरूप रविवार को छह दिवसीय समुद्रीय अभ्यास शुरू किया।

नयी दिल्ली, 14 मई भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को विस्तारित करने के अपने समग्र प्रयास के अनुरूप रविवार को छह दिवसीय समुद्रीय अभ्यास शुरू किया।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना ने अपने स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत आईएनएस-कवरत्ती, एक डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान और एक चेतक हेलीकॉप्टर को ‘समुद्र शक्ति’ अभ्यास के तहत तैनात किया है।

इसके पहले नौसेना ने कहा कि उसका पोत इंडोनेशिया स्थित बाटम बंदरगाह पर अभ्यास के लिए पहुंच गया है।

अधिकारियों ने कहा कि इस अभ्यास के मद्देनजर इंडोनेशियाई नौसेना ने युद्धक पोत केआरआई सुल्तान इस्कंदर मुडा, सीएन 235 समुद्री गश्ती विमान और एएस पैंथर हेलीकॉप्टर तैनात किया है।

भारतीय नौसेना ने कहा, ‘‘ अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ का मकसद दोनों नौसेनाओं के बीच अंतःक्रियाशीलता, जुड़ाव और आपसी सहयोग को बढ़ाना है।’’

यह भी कहा गया कि अभ्यास के बंदरगाह चरण में नौसैनिकों की एक-दूसरे के पोत पर आवाजाही, पेशेवर सहभागिता और विषय वस्तु के विशेषज्ञों का आदान-प्रदान शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\