देश की खबरें | महाराष्ट्र में छह छावनी बोर्डों का नगर निकायों में विलय किया जाएगा या नया निकाय बनाया जाएगा: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि बेहतर सुविधाओं और विकास के लिए पुणे छावनी बोर्ड सहित राज्य के छह छावनी बोर्डों का स्थानीय नगर निकायों में विलय किया जाएगा या नया स्थानीय निकाय बनाया जाएगा।

मुंबई, 10 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि बेहतर सुविधाओं और विकास के लिए पुणे छावनी बोर्ड सहित राज्य के छह छावनी बोर्डों का स्थानीय नगर निकायों में विलय किया जाएगा या नया स्थानीय निकाय बनाया जाएगा।

पुणे और किरकी (खड़की) छावनी बोर्ड का पुणे नगर निगम में विलय किया जाएगा, जबकि औरंगाबाद छावनी का छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम में विलय किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि देवलाली और अहमदनगर छावनियों को स्वतंत्र नगर परिषदों में परिवर्तित किया जाएगा और कैम्पटी छावनी का येरखड़ा नगर पंचायत में विलय किया जाएगा।

राज्य विधानमंडल परिसर में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में इस निर्णय की घोषणा की गई।

फडणवीस ने कहा कि वर्षों से, छावनी क्षेत्रों के निवासी बेहतर नागरिक बुनियादी ढांचे की मांग कर रहे हैं, जो अधिकार क्षेत्र की सीमाओं के कारण इन क्षेत्रों में अक्सर विकसित नहीं हो पाता और इसलिए केंद्र सरकार ने ऐसे क्षेत्रों को आसपास के नगर निगमों और नगर परिषदों में विलय करने का नीतिगत निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक छावनी की अपनी विशिष्ट स्थिति होती है और तदनुसार, कुछ का स्थानीय निगमों में विलय किया जाएगा जबकि अन्य को नए नगर निकायों के रूप में पुनर्गठित किया जाएगा।

फडणवीस ने कहा कि इन क्षेत्रों में कर, बिजली, जल आपूर्ति, वित्तीय प्रबंधन और कर्मचारियों की तैनाती से संबंधित मामलों को रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार निपटाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस विलय से न केवल नागरिक सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित होगी, बल्कि इन क्षेत्रों के समग्र विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।’’

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आश्वासन दिया कि इन क्षेत्रों के लिए विकास निधि जिला योजना समितियों के माध्यम से आवंटित की जाएगी। बयान में कहा गया है कि पवार ने संबंधित नगर निकायों को अपने विकास प्रस्ताव संबंधित समितियों को शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\