विदेश की खबरें | पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने बीएलए के छह आतंकवादियों को मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के छह आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, तीन अक्टूबर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के छह आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को हरनाई जिले में बीएलए के एक ठिकाने पर छापेमारी के दौरान हुई।

हरनाई में बीएलए के ठिकाने के बारे में मिली सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में छापा मारा। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों और नागरिकों पर कई हमलों में शामिल थे।

एक अलग घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) फहद खान खोसा ने बताया कि बुधवार को डेरा मुराद जमाली इलाके में हथियारबंद लोगों ने जेल वैन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि हमले में एक पुलिसकर्मी और एक विचाराधीन कैदी की भी मौत हो गई।

खोसा ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने जेल के मुख्य द्वार से बाहर आते ही वैन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे एक कैदी की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा, “गोलीबारी में एक हमलावर की भी मौत हो गई।’’

खोसा ने बताया कि हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\