देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में बम धमाके में भाजपा के छह कार्यकर्ता घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए बम हमले में भाजपा के छह कार्यकर्ता घायल हो गए।

कोलकाता, छह मार्च पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए बम हमले में भाजपा के छह कार्यकर्ता घायल हो गए।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छह में से दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों के परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार रात को एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद जिले के गोसाबा क्षेत्र में जब भाजपा कार्यकर्ता घर लौट रहे थे तब स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन पर बम फेंके।

हालांकि, पुलिस का दावा है कि भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर में देसी बम बनाया जा रहा था, जब दुर्घटनावश धमाका हो गया।

पुलिस से फोन पर संपर्क किए जाने पर एक अधिकारी ने बताया, “हमने घायलों के परिवार वालों की बात सुनी है लेकिन ऐसा लगता है कि वे बम बना रहे थे, जब उनमें धमाका हो गया।”

अधिकारी ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से बात कर रहे हैं।”

अपुष्ट खबरों के अनुसार शुक्रवार रात को गोसाबा में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसमें एक दूसरे पर बम फेंके गए।

अधिकारी ने कहा कि इस धमाके के संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि घायलों का कैनिंग सब डिविजनल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और फॉरेंसिक तथा बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट