ताजा खबरें | लोकसभा में बुधवार को शोर शराबे के बीच छह विधेयक पेश हुए

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच बुधवार को सरकार ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, जम्मू कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक सहित छह विधेयक पेश किये ।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच बुधवार को सरकार ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, जम्मू कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक सहित छह विधेयक पेश किये ।

निचने सदन में संक्षिप्त चर्चा के बाद वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023’ को भी ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई।

मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सदन में बयान और फिर इस विषय पर चर्चा कराने की मांग पर अड़े विपक्षी सदस्यों ने सदन में बुधवार को जोरदार नारेबाजी जारी रखी।

विपक्षी सदस्यों के शोर शराबे के बीच गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ‘जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023’ पेश किया। इस विधेयक को पेश किये जाने पर कांग्रेस सदस्य मनीष तिवारी ने आपत्ति प्रकट की।

गृह राज्य मंत्री राय ने ‘जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023’ और ‘जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023’ भी प्रस्तुत किये।

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023’ पेश किये जाने का विरोध करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी ने कहा कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय विचार कर रहा है और ऐसे में इस विधेयक को पेश करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

इस दौरान सदन में गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित थे।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने ‘संविधान (जम्मू कश्मीर) अनुसूचित जाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023’ और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने ‘संविधान (जम्मू कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023’ सदन में पेश किये।

कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ‘खान और खनिज (विकास और नियमन) संशोधन विधेयक, 2023’ पेश किया। आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन ने इसे पेश किये जाने पर विरोध जताया।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट