COVID-19 Update: ओडिशा में कोविड-19 की स्थिति ‘स्थिर’, सरकार ने लोगों को मास्क के इस्तेमाल का परामर्श दिया

चीन समेत कुछ देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को नागरिकों के लिए नया परामर्श जारी कर उन्हें क्रिसमस और नववर्ष के जश्न के दौरान मास्क पहनने जैसे कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का निर्देश दिया.

(Photo Credit Twitter/shubhamrai80)

भुवनेश्वर, 23 दिसंबर : चीन समेत कुछ देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को नागरिकों के लिए नया परामर्श जारी कर उन्हें क्रिसमस और नववर्ष के जश्न के दौरान मास्क पहनने जैसे कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का निर्देश दिया. कोविड-19 (COVID-19) की मौजूदा स्थिति को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह परामर्श जारी किया गया.

राज्य प्रशासन ने लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और मास्क का इस्तेमाल करने, सामाजिक दूरी का पालन करने और संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर जांच कराने को कहा है. बैठक में राज्य सरकार, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) और आईएलएस (जीवन विज्ञान संस्थान) के स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हुए. इसकी अध्यक्षता करते हुए राज्य की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव शालिनी पंडित ने कहा कि ओडिशा में नवंबर से प्रति दिन 15 से कम नए मामले सामने आने से स्थिति ‘स्थिर’ बनी हुई है. यह भी पढ़ें :COVID-19: भारत में कोविड-19 के 201 नए मामले, मौत के 1 मामले आए

अधिकारी ने कहा कि अधिकांश दिन नए मामलों की संख्या 10 से नीचे रही है, जबकि जापान, कोरिया गणराज्य, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, जर्मनी और चीन जैसे देशों में पिछले दो हफ्तों में मरीजों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि राज्य में अभी 54 उपचाराधीन मरीज हैं और इनमें से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है.

Share Now

\