देश की खबरें | प.बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ के समय संबंधों में उथलपुथल जैसी स्थिति फिर आने की संभावना नहीं: टीएमसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता ब्रात्य बसु ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ के कार्यकाल में रिश्तों में जो उथल-पुथल देखा गया था, वैसी स्थिति फिर से उत्पन्न होने की संभावना नहीं है।

कोलकाता, 28 फरवरी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता ब्रात्य बसु ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ के कार्यकाल में रिश्तों में जो उथल-पुथल देखा गया था, वैसी स्थिति फिर से उत्पन्न होने की संभावना नहीं है।

राज्य के राज्यपाल सी वी आनंद बोस के साथ बैठे बसु ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार एक टीम के रूप में राजभवन के साथ मिलकर काम करेगी।

बंगाल के शिक्षा मंत्री बसु ने कहा, ‘‘मैं यह अधिकार पूर्वक कहता हूं कि अतीत की पुनरावृत्ति का कोई मौका नहीं है।’’

धनखड़ के पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहने के दौरान वह और ममता बनर्जी नीत सरकार कई मुद्दों को लेकर आमने-सामने थे।

बोस ने कहा कि राज्य और राजभवन के बीच संबंध "रचनात्मक सहयोग" का होना चाहिए। बसु और कुछ सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा, ‘‘शासन एक सतत प्रक्रिया है, इसमें नियंत्रण और संतुलन, बीच में सुधार होगा।’’

राज्यपाल ने रविवार को कूचबिहार जिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर हुए हमले को निंदनीय करार दिया था और कहा था कि वह राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मूकदर्शक नहीं बने रहेंगे।

तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को अपने मुखपत्र में बोस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह अपने पूर्ववर्ती धनखड़ के नक्शेकदम पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\