देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के ‘शराब घोटाले’ में एसआईटी ने 11 करोड़ रुपये जब्त किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के कथित रूप से 3,500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हैदराबाद के पास एक फार्महाउस से बुधवार को 11 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी।

अमरावती/हैदराबाद, 30 जुलाई आंध्र प्रदेश के कथित रूप से 3,500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हैदराबाद के पास एक फार्महाउस से बुधवार को 11 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्र ने बताया कि आरोपी वरुण पुरुषोत्तम ने इस घोटाले में अपनी भूमिका ‘स्वीकार’ की और महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किया, जिसके बाद छापेमारी की गई और छिपे हुए नकदी भंडार का पता चला।

उसने बताया, “पुरुषोत्तम की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसआईटी ने छापेमारी की और हैदराबाद के बाहरी इलाके स्थित फार्महाउस से 11 करोड़ रुपये नकद जब्त किए।”

सूत्र ने बताया कि यह हजारों करोड़ रुपये का घोटाला है और इसमें मुखौटा कंपनियां बनाने, रिश्वतखोरी और राजनीतिक संरक्षण के पहलू शामिल हैं।

एक अन्य सूत्र ने बताया कि टीम हाल में की गई छापेमारी के दौरान उजागर हुए वित्तीय लेनदेन और राजनीतिक संबंधों पर बारीकी से नजर रख रही है जिससे इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां और जब्ती होने की संभावना है।

पुलिस के अनुसार, यह कथित शराब घोटाला युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पिछली सरकार के दौरान 2018 से 2024 के बीच हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TMC Symbol Frozen: चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस का नाम और 'फूल और घास' चुनाव चिह्न किया फ्रीज; बंगाल उपचुनाव से पहले दोनों गुटों को बड़ा झटका

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: हरारे में ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

सूरत आज की ताजा खबर 18 सितंबर 2026: मौसम अपडेट, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार और अफीम जब्त समेत पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड