देश की खबरें | एचआईवी से पीड़ित पाए जाने पर बहन और बहनोई ने की युवक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में 23 वर्षीय एक युवक के कथित तौर पर एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने पर उसकी बहन और बहनोई ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार यह जानकारी दी।

चित्रदुर्ग , 28 जुलाई कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में 23 वर्षीय एक युवक के कथित तौर पर एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने पर उसकी बहन और बहनोई ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवक हाल ही में एक दुर्घटना का शिकार हुआ था। उसे अस्पताल ले जाया गया और रक्त परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है।

पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पति को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो अभी भी फरार है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, महिला ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई को, जब उसे पता चला कि उसका भाई एचआईवी पॉजिटिव है, तो उसने अपने पति की मदद से अपने भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी।

अधिकारी ने कहा कि महिला ने पूछताछ में बताया कि उसे डर था कि अगर किसी को पता चल गया कि उसका भाई एचआईवी पॉजिटिव है, तो उसके परिवार को शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी और रिश्तेदार व गांव वाले उसका बहिष्कार कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उसे यह भी चिंता थी कि यह संक्रमण उसके माता-पिता को भी संक्रमित कर सकता है, जो पहले से ही रक्तचाप और शुगर संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे।

उन्होंने बताया कि महिला ने यह भी दावा किया कि उसका भाई भारी कर्ज में भी डूबा हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका