देश की खबरें | सिसोदिया ने स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभागों का प्रभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, विद्युत एवं उन अन्य विभागों का प्रभार संभाल लिया, जो उनके कैबिनेट सहयोगी सत्येंद्र जैन के पास थे।

जियो

नयी दिल्ली, 18 जून दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, विद्युत एवं उन अन्य विभागों का प्रभार संभाल लिया, जो उनके कैबिनेट सहयोगी सत्येंद्र जैन के पास थे।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: तिरंगे से लिपटा सूर्यपेट पहुंचा वीर-सपूत संतोष बाबू का पार्थिव देह, किसी ने लगाया अमर रहें का नारा तो किसी ने भरी आंखो से दी श्रद्धांजलि.

जैन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

जैन बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इससे एक दिन पहले ही उन्हें ऑक्सीजन के स्तर में अचानक गिरावट और तेज बुखार के बाद मंगलवार तड़के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | गलवान में हुई हिंसक झड़प से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए आज 10:30 बजे मेजर जनरल स्तर की वार्ता होगी: भारतीय सेना सूत्र: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने बताया कि जैन जब तक पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, वे अरविंद केजरीवाल सरकार में बिना किसी विभाग के कैबिनेट मंत्री बने रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘उपमुख्यमंत्री को स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, विद्युत एवं अन्य विभागों का प्रभार सौंपा गया है।’’

जैन रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संबंधी हालात पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए थे, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। इस बैठक में दिल्ली के राज्यपाल अनिल बैजल, केजरीवाल, सिसोदिया और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी शामिल हुए थे।

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,414 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 47,000 से अधिक हो गई और मृतक संख्या बढ़कर 1,904 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी