Delhi: केजरीवाल का बड़ा आरोप, कहा- सिसोदिया को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन राजनीतिक कारणों से परेशान किया जा रहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार राजनीतिक उद्देश्यों के कारण उन्हें परेशान कर रही है.

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार राजनीतिक उद्देश्यों के कारण उन्हें परेशान कर रही है. गुजरात दौरे पर आये केजरीवाल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क टाइम्स ने हमारे शिक्षा मॉडल की सराहना की है.’’

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि सिसोदिया की सराहना करने के बजाय उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. केजरीवाल ने यह भी आशंका जतायी कि सिसोदिया को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है, किसे पता मुझे भी गिरफ्तार किया जा सकता है. यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने गुजरात में मादक पदार्थों की बरामदगी को लेकर गृह मंत्री संघवी को बर्खास्त करने के कहा

यह सब गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है. केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात के लोग दुखी हैं और राज्य में पिछले 27 वर्षों के भाजपा शासन के अहंकार का खामियाजा भुगत रहे हैं. उन्होंने वादा किया कि राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने पर गुजरात के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें

Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता