देश की खबरें | सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने पार्टी तोड़ने की शर्त पर मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की, भाजपा का खंडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) को तोड़कर भगवा दल में शामिल होने की शर्त पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें मुख्यमंत्री पद समेत सभी मामले बंद करने की पेशकश की।

अहमदाबाद/नयी दिल्ली, 22 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) को तोड़कर भगवा दल में शामिल होने की शर्त पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें मुख्यमंत्री पद समेत सभी मामले बंद करने की पेशकश की।

दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच का सामना कर रहे सिसोदिया के इस दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह तब हैरान रह गए जब एक व्यक्ति उनके पास यह संदेश लेकर आया कि उनके लिए भाजपा की ओर से दो प्रस्ताव हैं।

आप नेता ने दावा किया, ‘‘संदेश वाहक ने कहा कि एक प्रस्ताव यह है कि सीबीआई-ईडी (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा आपके खिलाफ दर्ज सभी बड़े मामले वापस ले लिए जाएंगे। दूसरी पेशकश यह थी कि मैं पार्टी तोड़ दूं, तो वे मुझे मुख्यमंत्री बनाएंगे।’’

सिसोदिया ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें स्पष्ट राजनीतिक जवाब दिया और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मेरे राजनीतिक गुरु हैं और मैंने उनसे राजनीति सीखी है। मैं मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनने के लिए राजनीति में नहीं आया हूं।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा को मेरा जवाब है - मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं और राजपूत हूं। सिर कटा लूंगा, लेकिन भ्रष्टाचारियों, षडयंत्रकारियों के सामने नहीं झुकूंगा। मेरे खिलाफ सारे मामले झूठे हैं। जो करना है कर लो।’’

उन्हें संदेश भेजने वालों के नाम के बारे में पूछे जाने पर, सिसोदिया ने कहा, ‘‘जिस व्यक्ति ने मुझे संदेश भेजा है, उसने मुझे बताया कि वह पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी, असम में हिमंत विश्व सरमा, नारायण राणे और अन्य को भाजपा में शामिल करने के पीछे था। उसने कहा कि मैं उस पर भरोसा कर सकता हूं क्योंकि वह लोगों को भाजपा में शामिल कराने पर काम करता है।’’

हालांकि सिसोदिया ने संदेशवाहक के नाम का खुलासा नहीं किया। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और सिसोदिया सोमवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए देश के शीर्ष सम्मान, भारत रत्न के हकदार हैं, लेकिन इसके बजाय केंद्र उन्हें परेशान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे उनकी सरकार को गिराने का प्रयास थे लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘ऑपरेशन कमल’’ विफल साबित हुआ।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘‘बड़े झूठे’’ और उनके मंत्री ‘‘बहुत बड़े झूठे’’ हैं। ठाकुर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया के इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें आप को तोड़ने पर मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी।

इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पलटवार करते हुए कहा, ‘‘मैं इतना ही कहूंगा कि जिनकी नीयत खोटी है, सोच छोटी है, उनको कोई क्या तोड़ेगा?’’

इस बीच सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘मनीष का फोन सीबीआई ने ले लिया था। जैसा कि उन्होंने दावा किया था। किनके फोन पर सिसोदिया को संदेश या कॉल प्राप्त हुए। उस व्यक्ति के नाम का खुलासा किया जाए और उसका भी फोन सीबीआई को सौंप दिया जाए।’’

आप के दो नेताओं -आतिशी और सौरभ भारद्वाज- ने भी सिसोदिया के दावे का समर्थन किया, लेकिन न तो इन दोनों नेताओं ने न ही उपमुख्यमंत्री ने भाजपा से संदेश लेकर आये उस तथाकथित व्यक्ति के नाम का खुलासा किया।

आतिशी ने दावा किया कि सिसोदिया को प्रस्ताव देने वाला भाजपा का वही व्यक्ति है, जिसने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता शुभेंदु अधिकारी और अन्य नेताओें से मुलाकात करके भगवा पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव रखा था।

आप प्रवक्ता भारद्वाज से जब सिसोदिया के समक्ष प्रस्ताव रखने वाले भाजपा नेता का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी समय आने पर सभी ब्योरा उपलब्ध कराएगी।

आम आदमी पार्टी (आप) के पास दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उस प्रस्ताव की ऑडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें कथित तौर पर कहा गया है कि अगर वह (सिसोदिया) पार्टी बदलते हैं तो उनके खिलाफ सभी मामले वापस ले लिये जाएंगे।

यह जानकारी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के सूत्रों ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि आप ऑडियो रिकॉर्डिंग को ‘‘समय आने पर’’ सार्वजनिक करेगी।

सूत्रों में से एक ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘हमारे पास भाजपा की पेशकश की ऑडियो रिकॉर्डिंग है और समय आने पर हम भगवा पार्टी का पर्दाफाश करने के लिए इसे सार्वजनिक करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट