खेल की खबरें | विश्व कप से पहले सिराज का फॉर्म भारत के लिये अच्छा संकेत, विराट और रोहित ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा का मानना है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का शानदार फॉर्म इस साल के आखिरी में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले भारत के लिये अच्छा संकेत है ।

तिरूवनंतपुरम, 15 जनवरी सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा का मानना है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का शानदार फॉर्म इस साल के आखिरी में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले भारत के लिये अच्छा संकेत है ।

जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में सिराज पिछले एक साल से वनडे में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं ।

कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे जीतने के बाद कहा ,‘‘ मोहम्मद शमी तो हैं ही लेकिन जिस तरह से सिराज खेल रहे हैं और नयी गेंद से गेंदबाजी कर रहे हैं, वह शानदार है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लिये हैं जो पहले एक मसला था । वह हमेशा बल्लेबाजों को सोचने पर मजबूर करता है ।’’

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा ,‘‘ सिराज की गेंदबाज देखकर अच्छा लगा । वह अपार प्रतिभाशाली है और पिछले कुछ साल से बहुत अच्छा खेल रहा है ।’’

भारत ने श्रीलंका को श्रृंखला में 3 . 0 से हराया ।

रोहित ने कहा ,‘‘ यह अच्छी श्रृंखला थी । हमने अच्छी गेंदबाजी की , विकेट लिये और बल्लेबाजों ने रन भी बनाये । ’’

भारत को अब बुधवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 खेलने हैं ।

रोहित ने कहा ,‘‘ हमें देखना होगा कि पिच कैसी है , उसी के हिसाब से टीम संयोजन तय होगा । न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान को हराकर लौट रही है तो उसे हराना आसान नहीं होगा ।’’

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा ,‘‘ यह निराशाजनक है । हमने ऐसे मैच की कल्पना नहीं की थी । हमें अच्छी शुरूआत करना सीखना होगा । गेंदबाजों को विकेट लेने होंगे और बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\