देश की खबरें | सर गंगाराम अस्पताल की ओपीडी सेवाएं एक जुलाई से फिर से शुरू होंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सर गंगाराम अस्पताल की ओपीडी सेवाएं तीन महीने तक बंद रहने के बाद एक जुलाई से दोबारा शुरू होंगी। अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ तमाम एहतियात बरतते हुए ये सेवाएं फिर से शुरू होंगी।

नयी दिल्ली, 27 जून सर गंगाराम अस्पताल की ओपीडी सेवाएं तीन महीने तक बंद रहने के बाद एक जुलाई से दोबारा शुरू होंगी। अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ तमाम एहतियात बरतते हुए ये सेवाएं फिर से शुरू होंगी।

बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएं सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चालू रहेंगी जैसा कि कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन से पहले रहती थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: सर गंगाराम हॉस्पिटल में तीन महीने बाद 1 जुलाई से फिर शुरू होंगी OPD सुविधाएं.

सर गंगाराम अस्पताल 675 बिस्तरों के साथ राष्ट्रीय राजधानी का प्रमुख निजी स्वास्थ्य केंद्र है।

चार जून को दिल्ली सरकार ने इसे कोविड-19 केंद्र घोषित कर दिया था और इससे 80 प्रतिशत बेड कोरोना वायरस के मरीजों के लिए आरक्षित करने को कहा था।

यह भी पढ़े | दिल्ली: COVID-19 की चपेट में आने से 44 वर्षीय CRPF जवान की मौत : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अस्पताल के प्रमुख (प्रबंधक बोर्ड) डी एस राणा ने कहा, “भले ही हमारी ओपीडी सेवाएं सामान्य रहेंगी, लेकिन फिर भी हमने मरीजों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त बचाव उपाय किए हैं। हमारे ओपीडी के सभी चैंबर ग्रीन कोविड सुरक्षित जोन में स्थित हैं।”

राणा ने कहा, “अस्पताल अपने मरीजों एवं उनके साथ आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल उपाय करेगा जिनका सख्ती से पालन किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि अस्पताल संक्रमण की रोकथाम के सर्वश्रेष्ठ उपाय सुनिश्चित करेगा और मरीजों के स्वास्थ्य के संरक्षण के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\