खेल की खबरें | सिनर शीर्ष पर बरकरार, बोइसों ने 296 स्थान की लंबी छलांग लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फ्रांस की बोइसों फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से पहले 361वें स्थान पर थीं लेकिन पिछले हफ्ते इस क्ले कोर्ट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में जगह बनाने की बदौलत लंबी छलांग लगाने में सफल रहीं।

फ्रांस की बोइसों फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से पहले 361वें स्थान पर थीं लेकिन पिछले हफ्ते इस क्ले कोर्ट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में जगह बनाने की बदौलत लंबी छलांग लगाने में सफल रहीं।

कोको गॉफ ने सेमीफाइनल में बोइसों को हराया और फिर अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता। डब्ल्यूटीए रैंकिंग के शीर्ष पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। एरिना सबालेंका शीर्ष पर बरकरार हैं। गॉफ और उनकी साथी अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

सबालेंका को रोलां गैरो पर फाइनल में गॉफ के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

वाइल्ड कार्ड धारक बोइसों ने तीसरी वरीय पेगुला को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी और फिर छठे नंबर की खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा को हराया।

रोलां गैरो पर सबसे लंबे फाइनल में शीर्ष वरीय यानिक सिनर को हराकर अपने खिताब की रक्षा करने वाले कार्लोस अल्कारेज पुरुष एटीपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कायम हैं। इटली के सिनर फाइनल में हार के बावजूद शीर्ष पर हैं।

सिनर ने अल्कारेज पर 2030 अंक की बढ़त बना रखी है।

एलेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे स्थान पर हैं। जैक ड्रैपर चौथे जबकि नोवाक जोकोविच पांचवें पायदान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Hyderabad Shocker: हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला, शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त