विदेश की खबरें | सिंगापुर: महिला से छेड़छाड़ करने को लेकर भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में भारतीय मूल के 60 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को चार साल तीन महीने की कैद की सजा सुनाई गई। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है।

सिंगापुर, 11 अगस्त सिंगापुर में एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में भारतीय मूल के 60 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को चार साल तीन महीने की कैद की सजा सुनाई गई। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है।

चैनल न्यूज एशिया ने उप सरकारी अभियोजक कोर झेन होंग के हवाले से बताया कि डिलिवरी वाहन चालक कानन सुकुमारन 12 मई को शाम करीब साढ़े सात बजे वाहन के अंदर अश्लील वीडियो देख रहा था, तभी उसने 36 वर्षीय एक महिला को वहां अकेले टहलते देखा।

यह भी पढ़े | Russia Approves First COVID-19 Vaccine: रूस ने बनाया दुनिया का पहला कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को भी दिया गया खुराक.

होंग के हवाले से खबर में बताया गया है कि आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और उसे वहां झाड़ियों में ढकेलने की कोशिश की। लेकिन महिला ने जब प्रतिरोध किया तो उसने उसकी छाती पर मुक्का मार दिया, जिससे वह गिर गई और उसे चोट भी आई।

अदालती दस्तावेज के मुताबिक पीड़िता ने बचने के लिये मदद की गुहार लगाई। तभी एक अन्य महिला उसकी मदद को आई। इस बीच, आरोपी अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में, आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े | Coronavirus: अमेरिका में बीते महीने 97,000 से अधिक बच्चे COVID-19 से संक्रमित.

चैनल की खबर के मुताबिक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में सुकुमारन को चार साल तीन महीने की कैद की सजा सुनाई गई।

हालांकि, उसे इस अपराध को लेकर बेंत से मारने की सजा नहीं दी गई क्योंकि उसकी उम्र 50 साल से अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\