खेल की खबरें | सिंगापुर ओपन : त्रिसा . गायत्री ने दूसरी रैंकिंग वाली जोड़ी को हराया, मारिन से हारी सिंधू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पी वी सिंधू को अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी कैरोलिना मारिन के खिलाफ सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के प्री क्वार्टर फाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा जबकि त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने दुनिया की दूसरे नंबर की दक्षिण कोरियाई टीम बाएक हा ना और ली सो ही को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई ।

सिंगापुर, 30 मई पी वी सिंधू को अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी कैरोलिना मारिन के खिलाफ सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के प्री क्वार्टर फाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा जबकि त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने दुनिया की दूसरे नंबर की दक्षिण कोरियाई टीम बाएक हा ना और ली सो ही को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई ।

पिछले सप्ताह थाईलैंड ओपन में उपविजेता रही दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने एक घंटे आठ मिनट तक चला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 का यह प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला 21 . 13, 11 . 20, 20 . 22 से गंवाया ।

यह 2018 से सिंधू की मारिन के खिलाफ लगातार छठी हार थी ।

वहीं राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रिसा और गायत्री ने बाएक और ली को 21 . 9, 14 . 21, 21 . 15 से हराया ।

पुरूष एकल में दुनिया के दसवें नंबर के खिलाड़ी एच एस प्रणय को विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज जापान के केंता निशिमोतो ने 21 . 12, 14 . 21, 21 . 15 से हराया ।

महिला एकल में डेनमार्क ओपन सेमीफाइनल में हुई बहस के बाद सिंधू और मारिन सात महीने में पहली बार एक दूसरे का सामना कर रही थी ।

पहला गेम गंवाने के बाद दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी मारिन ने शानदार वापसी करते हुए लगातार छह अंक बनाये और 17 . 7 की बढत बना ली । इसके बाद सिंधू को वापसी का मौका नहीं देकर मैच को निर्णायक गेम तक खींचा । निर्णायक गेम में सिंधू ने बढत बनाई लेकिन मारिन ने वापसी करके जीत दर्ज की । यह सिंधू के खिलाफ 17 मैचों में उनकी 12वीं जीत थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\