विदेश की खबरें | सिंगापर : होटल में झगड़ा करने के लिए भारतीय मूल के नागरिक को जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर के एक होटल में दो गुटों में हुए हिंसक झगड़े में शामिल भारतीय मूल के 25 वर्षीय युवक को एक वर्ष से ज्यादा जेल की सजा सुनाई गयी और उस पर दो हजार सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 26 जून सिंगापुर के एक होटल में दो गुटों में हुए हिंसक झगड़े में शामिल भारतीय मूल के 25 वर्षीय युवक को एक वर्ष से ज्यादा जेल की सजा सुनाई गयी और उस पर दो हजार सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।

'द स्ट्रैट्स टाइम्स' समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, शर्विन जय नायर को मोहम्मद इसरत मोहम्मद इस्माइल को जानबूझकर चोट पहुंचाने के आरोप में मंगलवार को दोषी करार दिया गया।

खबर के मुताबिक, इस्माइल की मौत ऑर्चर्ड रोड के एक होटल में झगड़े के बाद हुई थी।

अदालत ने नायर को 12 महीने और आठ सप्ताह जेल की सजा सुनाई। नायर ने अन्य आरोपों को भी कबूल लिया।

इस झगड़े में कथित संलिप्तता के लिए 10 से अधिक लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।

आरोपियों में एक और भारतीय मूल का व्यक्ति भी शामिल है, जिसका नाम अस्वैन पचन पिल्लई सुकुमारन (29) है। सुकुमारन पर इसरत की कथित हत्या के मामले में हत्या का आरोप है। उप लोक अभियोजक कैथी चू ने कहा कि झगड़े में शामिल दोनों गुट दो प्रतिद्वंद्वी समुदायों से ताल्लुक रखते थे।

सिंगापुर में स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के दोषी पाए जाने वालों को तीन वर्ष तक की जेल या पांच हजार सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना या फिर दोनों भुगतना पड़ सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी