खेल की खबरें | सिंधू, श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन को एक कड़े मुकाबले में हराकर बुधवार को मलेशिया मास्टर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

कुआलालंपुर, 24 मई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन को एक कड़े मुकाबले में हराकर बुधवार को मलेशिया मास्टर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने एक घंटे दो मिनट तक चले मुकाबले में 21 . 17, 17 . 21, 21 . 18 से जीत दर्ज की । इससे पहले भी वह डेनमार्क की इस खिलाड़ी को चार बार हरा चुकी है ।

विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज सिंधू का सामना अब जापान की अया ओहोरी से होगा ।

क्वालीफायर अष्मिता चालिहा और आकर्षि कश्यप महिला एकल वर्ग में सीधे गेम में हारकर बाहर हो गई ।

अष्मिता को चीन की चौथी वरीयता प्राप्त युए हान ने 21 . 17, 21 . 7 से हराया । वहीं आकर्षि को जापान की अकाने यामागुची ने 21 . 17, 21 . 12 से मात दी ।

भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने टोमा जूनियर पोपोव को 21 . 12, 21 . 16 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई । अब उनका सामना थाईलैंडके कुंलावुत विदितसर्न से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू