खेल की खबरें | सिंधू, श्रीकांत दूसरे दौर में, प्रणय और लक्ष्य ने बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन को एक कड़े मुकाबले में हराया जबकि लक्ष्य सेन ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी सिंगापुर के लोह कीन यूव को हराकर बुधवार को मलेशिया मास्टर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

कुआलालंपुर, 24 मई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन को एक कड़े मुकाबले में हराया जबकि लक्ष्य सेन ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी सिंगापुर के लोह कीन यूव को हराकर बुधवार को मलेशिया मास्टर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने एक घंटे दो मिनट तक चले मुकाबले में 21 . 17, 17 . 21, 21 . 18 से जीत दर्ज की । इससे पहले भी वह डेनमार्क की इस खिलाड़ी को चार बार हरा चुकी है ।

विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज सिंधू का सामना अब जापान की अया ओहोरी से होगा ।

दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने इसके बाद सातवें वरीय यूव को 55 मिनट में 21 . 10, 16 . 21, 21 . 9 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। वह अगले दौर में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस से भिड़ेंगे।

दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय ने भी पहला गेम गंवाने के बाद दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी चीनी ताइपे के तियेन चेन चोउ को 16 . 21, 21 . 14, 21 . 13 से मात दी । अब उनका सामना चीन के शि फेंग ली से होगा ।

भारत के ही किदाम्बी श्रीकांत ने टोमा जूनियर पोपोव को 21 . 12, 21 . 16 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई । अब उनका सामना थाईलैंडके कुंलावुत विदितसर्न से होगा ।

क्वालीफायर अष्मिता चालिहा , मालविका बंसोड़ और आकर्षि कश्यप महिला एकल वर्ग में सीधे गेम में हारकर बाहर हो गई ।

अष्मिता को चीन की चौथी वरीयता प्राप्त युए हान ने 21 . 17, 21 . 7 से हराया । वहीं आकर्षि को जापान की अकाने यामागुची ने 21 . 17, 21 . 12 से मात दी । मालविका को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की झि यि वांग ने 21 . 11, 21 . 13 से हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज