खेल की खबरें | सिंधू, श्रीकांत और प्रणय मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में, लक्ष्य सेन बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार खिलाड़ियों पीवी सिंधू, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने गुरुवार को यहां विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन युवा सनसनी लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा।

कुआलालंपुर, 25 मई भारत के स्टार खिलाड़ियों पीवी सिंधू, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने गुरुवार को यहां विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन युवा सनसनी लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और यहां छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने महिला एकल में जहां जापान की आया ओहोरी को आसानी से सीधे गेम में हराया वहीं प्रणय को चीन के शी फेंग ली को हराने के लिए तीन गेम तक संघर्ष करना पड़ा। श्रीकांत ने इंडिया ओपन चैंपियन और थाईलैंड के आठवें वरीय कुनलावुत वितिदसर्न को सीधे गेम में पराजित किया।

पहले कोर्ट पर उतरने वाली विश्व में 13वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने ओहोरी पर दबदबा बनाए रखा और जापान की विश्व में 28वें नंबर की खिलाड़ी को 40 मिनट तक चले मैच में 21-16, 21-11 से पराजित किया। सिंधू क्वार्टर फाइनल में चीन की ही यी मैन झांग से भिड़ेगी।

दुनिया में नौवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करके विश्व में 11वें नंबर के खिलाड़ी ली को एक घंटा 10 मिनट तक चले मैच में 13-21, 21-16, 21-11 से हराया।

प्रणय अब जापान के केंटा निशिमोटो से भिड़ेंगे, जिन्होंने पिछले साल जापान ओपन और इस वर्ष स्पेन मास्टर्स का खिताब जीता था।

श्रीकांत ने इससे पहले वितिदसर्न के खिलाफ जो तीन मैच खेले थे उनमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन यहां वह 21-19, 21-19 से जीत दर्ज करने में सफल रहे। उनका अगला मुकाबला इंडोनेशियाई क्वालीफायर क्रिश्चियन एडिनाटा से होगा।

भारत के युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन हालांकि हांगकांग के एंगस एनजी का लोंग से 14-21, 19-21 से हारकर बाहर हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें