देश की खबरें | सिंधू की शीर्ष पांच में वापसी, प्रणय नवीनतम बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 12वें स्थान पर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और थॉमस कप विजेता टीम का हिस्सा रहे एचएस प्रणय मंगलवार को जारी बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की विश्व रैंकिंग में महिला और पुरुष एकल में एक-एक स्थान के फायदे के साथ क्रमश: पांचवें और 12वें स्थान पर पहुंच गए।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और थॉमस कप विजेता टीम का हिस्सा रहे एचएस प्रणय मंगलवार को जारी बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की विश्व रैंकिंग में महिला और पुरुष एकल में एक-एक स्थान के फायदे के साथ क्रमश: पांचवें और 12वें स्थान पर पहुंच गए।

अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान टखने में लीग चोट के कारण तब से प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से दूर सिंधू के 26 टूर्नामेंट में 87218 अंक हैं।

दुनिया की दूसरे नंबर की पूर्व खिलाड़ी सिंधू ने तीन साल बाद शीर्ष पांच में दोबारा जगह बनाई है। हैदराबाद की रहने वाली पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने चोट से उबरने बाद सोमवार को दोबारा ट्रेनिंग शुरू की।

पुरुष एकल में प्रणल ने डेनमार्क ओपन 750 टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के बाद से रैंकिंग में आगे बढ़ना जारी रखा है। रेस टू ग्वांग्झू रैंकिंग में शीर्ष पर चल रहे 30 साल के प्रणय के 26 टूर्नामेंट में 64330 अंक हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन और राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता किदांबी श्रीकांत क्रमश: आठवें और 11वें नंबर पर बने हुए हैं।

बर्मिंघम खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी भी आठवें स्थान पर बरकरार है।

एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला पुरुष युगल रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी तथा इशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो की महिला युगल जोड़ी क्रमश: 27वें और 29वें स्थान के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे।

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी हालांकि 24वें स्थान पर खिसक गई है। राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल भी महिला एकल रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से 33वें पायदान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड