खेल की खबरें | सिंधू बाहर, सात्विक-चिराग की जोड़ी स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू महिला एकल के दूसरे दौर में इंडोनेशिया की गैर वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वारदानी से तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में हार कर बाहर हो गई जिससे उनका स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने का सपना भी चकनाचूर हो गया।

बासेल, 24 मार्च ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू महिला एकल के दूसरे दौर में इंडोनेशिया की गैर वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वारदानी से तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में हार कर बाहर हो गई जिससे उनका स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने का सपना भी चकनाचूर हो गया।

विश्व में नौवें नंबर की खिलाड़ी और यहां चौथी वरीयता प्राप्त सिंधू को 38वीं रैंकिंग की वारदानी से 15-21, 21-12, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला मुकाबला था।

लेकिन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दूसरी वरीयता प्राप्त पुरुष जोड़ी ने कड़े मुकाबले में ताइवान की फेंग चीह ली और फेंग जेन ली की जोड़ी पर 12-21, 21-17, 28-26 से जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करके भारत की उम्मीदें बरकरार रखी।

विश्व में छठे नंबर की इस भारतीय जोड़ी का अगला मुकाबला डेनमार्क के जेपी बे और लासे मोल्हेडे की जोड़ी से होगा।

इससे पहले गुरुवार को दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी और पांचवें वरीय एचएस प्रणय दूसरे दौर में फ्रांस के गैरवरीय क्रिस्टो पोपोव से सीधे गेम में 8-21, 8-21 से हारकर बाहर हो गए।

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को हांगकांग के चेउक यिउ ली से 22-20, 21-17 के हार का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रीय चैंपियन मिथुन मंजूनाथ भी दूसरे दौर में चीनी ताइपे के चिया हाओ ली से 19-21, 10-21 से हारकर बाहर हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू