खेल की खबरें | सिंधू और श्रीकांत जर्मन ओपन के दूसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू और विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता किदांबी श्रीकांत ने मंगलवार को यहां 180,000 डालर इनामी राशि के जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

मुएलहेम एन डेर रुहर (जर्मनी), आठ मार्च ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू और विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता किदांबी श्रीकांत ने मंगलवार को यहां 180,000 डालर इनामी राशि के जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-8, 21-7 से शिकस्त दी जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने फ्रांस के विश्व में 39वें नंबर के खिलाड़ी ब्राइस लीवरडेज़ को 48 मिनट में 21-10, 13-21, 21-7 से पराजित किया।

सिंधू की यह थाईलैंड की विश्व में 11वें नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ 15वीं जीत है जबकि श्रीकांत ने लीवरडेज के खिलाफ अपना रिकार्ड 4-0 कर दिया।

सिंधू का अगला मुकाबला स्पेन की बीट्रिज कोरालेस या चीन के च्यांग यी मान से जबकि श्रीकांत का सामना चीन के लू गुआंग जू से होगा। श्रीकांत का उनके खिलाफ रिकॉर्ड 2-0 का है ।

श्रीकांत कोरोना संक्रमण के कारण जनवरी में इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे ।

साई प्रतीक के और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी को हालांकि थाईलैंड के डेचापोल पुवारानुक्रोह और सप्सिरी तेरत्तनाचाई की शीर्ष वरीय जोड़ी से पहले दौर में ही 19-21, 8-21 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला एकल में बुसानन के खिलाफ सिंधू शुरू से हावी हो गयी और उन्होंने केवल 32 मिनट में जीत दर्ज की। सिंधू ने पहले गेम में जल्द ही 11-4 से बढ़त बनायी जबकि दूसरे गेम में 7-5 से आगे होने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पुरुष एकल में श्रीकांत ने अच्छी शुरूआत करते हुए जल्द ही 19-8 की बढत बना ली और पहला गेम आसानी से जीता । दूसरे गेम में फ्रांस के खिलाड़ी ने वापसी की लेकिन निर्णायक गेम में श्रीकांत ने दोबारा लय हासिल करके जीत अपने नाम की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी