खेल की खबरें | सिंधु और समीर बाहर, सात्विक-अश्विनी उलटफेर भरी जीत से मिश्रित युगल सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु को शुक्रवार को यहां टोयोटा थाईलैंड ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकतरफा क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा जबकि समीर वर्मा चुनौतीपूर्ण मुकाबले में पराजित हो गये।

बैंकॉक, 22 जनवरी विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु को शुक्रवार को यहां टोयोटा थाईलैंड ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकतरफा क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा जबकि समीर वर्मा चुनौतीपूर्ण मुकाबले में पराजित हो गये।

सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की पेंग सून चान और लियू यिंग गोह की जोड़ी को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में शिकस्त देकर उलटफेर किया।

ओलंपिक की रजत पदकधारी सिंधु में मुकाबले के दौरान उस खिलाड़ी की झलक नहीं दिखी जिसने 2019 में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वह घरेलू प्रबल दावेदार रतचानोक इंतानोन के खिलाफ 13-21 9-21 से आसानी से हार गयीं।

पुरूष एकल में समीर को विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज एंडर्स एंटोनसेन से करीबी क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। डेनमार्क के खिलाड़ी ने 21-13 19-21 22-20 से जीत दर्ज की।

सिंधु और समीर के हारने से टूर्नामेंट के एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी।

वहीं मिश्रित युगल में सात्विक और अश्विनी की गैर वरीय जोड़ी ने एक घंटे 15 मिनट तक मुकाबले में दुनिया की नंबर छह जोड़ी के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद 18-21, 24-22, 22-20 से मुकाबला जीत कर अंतिम चार में जगह पक्की की। विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी का सेमीफाइनल में सामना शीर्ष वरीय थाईलैंड के दचपॉल पुरावरपुकरोह और सपसिरि तेरतनचै से होगा।

रतचानोक को सिंधु के खिलाफ पिछली तीन भिड़ंत में हार मिली थी। लेकिन उन्होंने काफी सकारात्मक खेल दिखाते हुए शुरू में ही तीन अंक की बढ़त बना ली जबकि सिंधु लेंथ पर नियंत्रण नहीं बना सकी। पहले गेम के ब्रेक तक थाईलैंड की खिलाड़ी ने चार अंक की बढ़त बना ली। सिंधु ने ब्रेक के बाद वापसी की कोशिश में स्कोर 13-13 से बराबर कर दिया। पर वह ज्यादा देर तक इसे कायम नहीं रख सकी और रतचानोक ने लगातार आठ प्वाइंट जीतकर बिना किसी परेशानी से पहला गेम अपनी झोली में डाला।

दूसरे गेम में भी कोई ज्यादा बदलाव नहीं हुआ सिंधु एक समय 1-7 से पिछड़ रही थीं और ब्रेक तक वह सात प्वाइंट से पीछे ही रहीं। ब्रेक के बाद रतचानोक ने 12 मैच प्वाइंट हासिल करने के बाद इस गेम को भी आसानी से जीत लिया।

वहीं पुरूष एकल में शुरूआती गेम में एंटोनसेन ने 5-0 से बढ़त बना ली थी और समीर अपनी लेंथ से जूझ रहे थे जिससे उनके शॉट लंबे और वाइड जा रहे थे। एंटोनसेन ने अच्छी लय जारी रखते हुए ब्रेक तक छह अंक की बढ़त बना ली।

वहीं समीर अपने प्रतिद्वंद्वी को लंबी रैली में नहीं उलझा सके और उन पर कोई दबाव नहीं बना पाये। साथ ही वह शॉट में जूझते रहे जिससे एंटोनसेन ने आठ गेम प्वाइंट से पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में भी एंटोनसेन ने 5-1 की बढ़त बना ली लेकिन इस बार समीर लगातार चार अंक जुटाकर वापसी करने में सफल रहे। इस भारतीय ने शानदार क्रास कोर्ट नेट शॉट से 7-7 की बराबरी हासिल की जिसके बाद उन्होंने प्रतिद्वंद्वी की गलती की बदौलत बढ़त बना ली।

लेकिन ब्रेक तक एंटोनसेन एक अंक की बढ़त ले चुके थे। पर समीर ने प्रयास जारी रखते हुए गेम प्वाइंट हासिल किया और फिर एंटोनसेन की गलती से इस गेम को जीत लिया।

निर्णायक गेम में दोनों एक समय 5-5 की बराबरी पर थी जिसके बाद समीर कुछ शानदार शॉट से 9-6 से आगे हो गये। वह ब्रेक तक तीन अंक की बढ़त बनाये थे।

एंटोनसेन ने वापसी की और 13-13 से बराबर हो लिये। समीर दो बार नेट पर गलती कर बैठे। यहां गेम काफी रोमांचक हो गया और 18-18 की बराबरी तक ऐसा जारी रहा। समीर वीडियो रेफरल जीतकर 19-19 से बराबरी पर थे। पर अंत में एंटोनसेन ने शानदार रिटर्न पर मैच प्वाइंट हासिल करते हुए मैच जीत लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज