विदेश की खबरें | सिनक्लेयर ने ‘फाउची की साजिश थ्योरी’ वाला शो वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिनक्लेयर के प्रवक्ता माइकल पाडोवानो ने कहा कि सिनक्लेयर को कार्यक्रम में संदर्भ तथा अन्य विचारों को जोड़ कर इस विवादास्पद संस्करण को ‘‘अमेरिका दिस वीक’’ के अगले सप्ताह प्रसारित करने की उम्मीद है।

सिनक्लेयर के प्रवक्ता माइकल पाडोवानो ने कहा कि सिनक्लेयर को कार्यक्रम में संदर्भ तथा अन्य विचारों को जोड़ कर इस विवादास्पद संस्करण को ‘‘अमेरिका दिस वीक’’ के अगले सप्ताह प्रसारित करने की उम्मीद है।

इस बीच देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डा. फाउची ने एक नये पोडकास्ट में उन्हें मिल रही गंभीर धमकियों और घृणा भरे ईमेल पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़े | अमेरिका: टेक्सास पहुंचा इस साल का पहला अटलांटिक तूफान, बाढ़ की आशंका.

‘‘अमेरिका दिस वीक’’ के प्रस्तोता हैं एरिक बॉलिंग। इस सप्ताहांत शो में जूडी मिकोविट्स और उनके वकील लैरी क्लैमैन का साक्षात्कार दिखाया गया। जूडी मिकोविट्स ने ही विवादास्पद वीडियो ‘‘प्लेंडेमिक’’ बनाया था।

टीका विरोधी कार्यकता मिकोविट्स का मानना है कि डॉ फाउची ने ही कोविड-19 फैलाने वाला कोरोना वायरस तैयार किया और उसे चीन भेजा। हालांकि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि वायरस को प्रयोगशाला में बनाया गया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: उत्तर कोरिया में मिला COVID-19 का पहला मरीज, कासॉन्ग के सीमावर्ती इलाकों को किया गया सील.

संस्करण में बॉलिंग ने इस दावे पर कोई संदेह नहीं व्यक्त किया और न ही इसकी सत्यता की जांच के लिए कोई साक्ष्य पेश करते नजर आए। इसी संस्करण में उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट डॉ निकोल सफायर से बात की जिन्होंने कहा कि ‘‘उन्हें नहीं लगता कि फाउची कहीं भी और किसी भी तरीके से इस वायरस को बनाने में शामिल हैं।’’

‘‘प्लेंडमिक’’ वीडियो 26 मिनट का है और इसमें ऐसी कई थ्योरी पेश की गई हैं जिन पर प्रश्न उठना स्वाभाविक हैं और जो खतरनाक भी साबित हो सकती हैं।

पॉयन्टर इंस्टीट्यूट में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आचार विशेषज्ञ केली मैकब्राइड ने शनिवार को कहा कि इस तरह के विवादास्पद सिद्धांतों को केवल तभी प्रस्तुत किया जाना चाहिए जब उनकी सटीकता की पूरी तरह से जांच परख हो जाए।

सिनक्लेयर ने संस्करण को वापस लेने से पहले ट्वीट किया कि वह मिकोविट्स की थ्योरी का समर्थन नहीं करता।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\