खेल की खबरें | सिमरन टी12 100 मीटर रेस में चौथे स्थान पर रहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय धाविका सिमरन ने बृहस्पतिवार को यहां पेरिस पैरालंपिक के महिला टी12 वर्ग की 100 मीटर रेस के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं।

पेरिस, पांच सितंबर भारतीय धाविका सिमरन ने बृहस्पतिवार को यहां पेरिस पैरालंपिक के महिला टी12 वर्ग की 100 मीटर रेस के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं।

सिमरन ने सेमीफाइनल में 12.33 सेकेंड के समय से फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल में वह 12.31 सेकेंड के समय से चौथे और अंतिम स्थान पर रहीं।

क्यूबा की ओमारा डूरंड ने 11.81 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता। यूक्रेन की ओक्साना बोटुरचुक ने 12.17 सेकेंड के समय से रजत और जर्मनी की कैट्रिन मुलर ने 12.26 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता।

इससे पहले नयी दिल्ली की 24 वर्षीय मौजूदा विश्व चैम्पियन सिमरन दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी की कैटरीन म्यूलर रोटगार्ड के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। सिमरन सेमीफाइनल में कुल मिलाकर तीसरे स्थान पर रही।

सिमरन ने बुधवार को अपनी हीट में 12.17 सेकंड से सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

टी12 वर्ग में दृष्टिबाधित एथलीट हिस्सा लेते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड