जरुरी जानकारी | चांदी 332 रुपये चढ़ी, सोना स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लाभ के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 49,254 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग स्थिर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी रुपये में लाभ के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 49,254 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग स्थिर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का बंद भाव 49,253 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वहीं दूसरी ओर चांदी 332 रुपये की बढ़त के साथ 63,157 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,825 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 25 पैसे की बढ़त के साथ 75.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,857 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी भी मामूली लाभ के साथ 23.52 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरट हाजिर सोने का दाम रुपये में बढ़त के बीच लगभग स्थिर रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट