देश की खबरें | सिक्किम त्रिपक्षीय समझौते के हस्ताक्षरकर्ता टी टी लेप्चा का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 1973 के ऐतिहासिक सिक्किम त्रिपक्षीय समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक टी टी लेप्चा का बुधवार को उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
गंगटोक, एक जून वर्ष 1973 के ऐतिहासिक सिक्किम त्रिपक्षीय समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक टी टी लेप्चा का बुधवार को उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
वह लाचेन मंगशिला निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए थे।
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा "मैं पूर्व विधायक के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। शोक संतप्त परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।"
यह वर्ष उस साल आठ मई को हुए त्रिपक्षीय समझौते का स्वर्ण जयंती वर्ष है। भारत सरकार, सिक्किम के तत्कालीन चोग्याल साम्राज्य और तीन राजनीतिक दलों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
समझौते के आधार पर सिक्किम का 26 अप्रैल, 1975 को भारत में विलय हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)