विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सिख लड़की लापता, ‘अज्ञात अपहर्ता’ के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 22 वर्षीय सिख लड़की लापता हो गयी और पुलिस ने ‘अज्ञात अपहर्ता’ के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

इस्लामाबाद, 20 सितंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 22 वर्षीय सिख लड़की लापता हो गयी और पुलिस ने ‘अज्ञात अपहर्ता’ के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

मीडिया में आयी एक खबर के मुताबिक यह घटना हाल में अटक जिले के हसनअब्दाल शहर में हुयी। इसी शहर में सिखों का पवित्र धर्मस्थल प्रसिद्ध गुरुद्वारा पंजा साहिब है ।

यह भी पढ़े | पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में 4 आतंकवादियों को किया ढेर, गोला-बारूद और संचार उपकरण किए बरामद.

‘डॉन’ अखबार के मुताबिक लड़की कचरा फेंकने के लिए अपने घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं आयी। उसके पिता हसनअब्दाल में एक दुकान चलाते हैं। खबर में इस बात का जिक्र नहीं है कि यह घटना कब हुई।

उप संभागीय पुलिस अधिकारी राजा फैयाज उल हसन के हवाले से बताया गया कि हसनअब्दाल पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर ‘अज्ञात अपहर्ता’ के खिलाफ पाकिस्तान की दंड संहिता की धारा 365 बी के तहत अगवा करने (शादी करने के लिए अपहरण समेत) के तहत एक मामला दर्ज किया है ।

यह भी पढ़े | COVID19 Pandemic: कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन नए प्रतिबंधों पर कर रहे हैं विचार.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस लापता लड़की की तलाश कर रही है।

जिला पुलिस के प्रवक्ता ताहिर इकबाल ने कहा कि लड़की के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद ‘‘अज्ञात अपहर्ता’’ के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया।

उपसंभागीय पुलिस अधिकारी हसन ने बताया कि जिस दिन लड़की लापता हुई, उसके अगले दिन उसने अपने पिता को वाट्सऐप पर एक मैसेज भेजकर बताया कि उसने अपनी इच्छा से शादी की है और इस्लाम कबूल कर लिया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की कई टीमें लड़की की तलाश कर रही हैं ताकि उसे अदालत में पेश किया जाए और बयान दर्ज कराया जाए।

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अमीर सिंह ने पुष्टि की है कि गुरुद्वारा पंजा साहिब के पास स्थित घर से लड़की लापता हो गयी।

सिंह ने कहा कि लड़की के पिता और चाचा ने धार्मिक मामलों के संघीय मंत्री नूरउल हक कादरी से शुक्रवार को मुलाकात की और लड़की के लापता होने के बारे में उन्हें अवगत कराया।

पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण और गैर मुस्लिम लड़कियों से शादी के मामले आते रहते हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर मामले सिंध प्रांत से आते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\