विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पेशावर शहर में सिख कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पेशावर शहर में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने एक सिख व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 31 मार्च पाकिस्तान के पेशावर शहर में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने एक सिख व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि यह घटना अपराह्न तीन बजे हुई जब मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों ने पेशावर के दीर कॉलोनी इलाके में एक व्यापारी दयाल सिंह पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने कहा कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल से 30 बोर के कारतूस बरामद किए हैं। दुकान से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर ली गई है और पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है।

यह वारदात कराची में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद हुई है।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के मुताबिक, पिछले हफ्ते सिंध प्रांत में "रमजान अध्यादेश का कथित रूप से उल्लंघन करने" के लिए अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के दुकानदारों पर हमला किया गया था। पेशावर में लगभग 15,000 सिख रहते हैं। ज्यादातर प्रांतीय राजधानी पेशावर के जोगन शाह में रहते हैं।

पेशावर में सिख समुदाय के अधिकांश सदस्य व्यवसाय करते हैं, जबकि कुछ दवा की दुकान चलाते हैं। पिछले साल सितंबर में पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक प्रसिद्ध सिख 'हकीम' (यूनानी चिकित्सक) की उनके क्लिनिक के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू