देश की खबरें | पुष्कर के पास अरावली तेंदुए के दिखाई देने से आसपास के गांवों में डर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर के आसपास पिछले कुछ दिनों से तेंदुए के दिखाई देने पर आसपास के गांवों और आवासीय इलाके में डर का माहौल उत्पन्न हो गया है । वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ वन क्षेत्र में घूम रहा है।

जयपुर, 27 जून राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर के आसपास पिछले कुछ दिनों से तेंदुए के दिखाई देने पर आसपास के गांवों और आवासीय इलाके में डर का माहौल उत्पन्न हो गया है । वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ वन क्षेत्र में घूम रहा है।

कुछ लोगों इस बीच दावा किया है कि तेंदुए को रिहायशी इलाकों के पास देखा गया और उसने कुछ बकरियों को अपना शिकार बनाया है ।

अजमेर के उपमहापौर नीरज जैन ने कहा कि पुष्कर की पहाड़ियों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। तेंदुए के मूवमेंट की सूचना पर वह अधिकारियों के साथ माकड़वाली क्षेत्र में रविवार की रात को गये थे।

उन्होंने बताया कि अजमेर-पुष्कर मार्ग पर के आसपास के क्षेत्र में तेंदुए के मूवमेंट के कुछ वीडियो वायरल हुए है।

माकड़वाली गांव के निवासी जसराज ने दावा किया कि पिछले कुछ दिनों में तेंदुए ने चार पांच बकरियों को मार दिया।

स्थानीय निवासी सुनिता परिहार ने कहा कि ‘‘हम क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही के कारण डर गये हैं। प्रशासन को क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए। ’’

अजमेर के उपवन संरक्षक सुनील चिदरी ने बताया कि तेंदुए की आवाजाही अरावली पहाड़ियों के वन क्षेत्र में हो रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की आवाजाही को चिन्हित किया गया है, चूंकि आवाजाही वन क्षेत्र में है इसलिये पिंजरा नहीं लगाया गया है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\