विदेश की खबरें | सिएरा लियोन ने आतंकवाद से लड़ने में भारत के रुख का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिम अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने आतंकवाद का मुकाबला करने के मामले में भारत के रुख का मजबूती से समर्थन किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

फ्रीटाउन, 31 मई पश्चिम अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने आतंकवाद का मुकाबला करने के मामले में भारत के रुख का मजबूती से समर्थन किया है।

सियेरा लियोन के उप रक्षा मंत्री मुना ब्रिमा मस्साकोई ने इसी के साथ अफ्रीकी देशों के इस खतरे के प्रति एकजुट होने की जरूरत को रेखांकित करते हुए चेतावनी दी कि इस मुद्दे पर निष्क्रियता उनके लिए खतरा पैदा कर सकती है।

सिएरा लियोन का समर्थन शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा 28-30 मई को इस अफ्रीकी देश के दौरे के दौरान आया। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के आतंकवाद के खिलाफ अपने रुख से विभिन्न देशों को अवगत कराने और उनका समर्थन हासिल करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा है।

फ्रीटाउन स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के प्रति भारत की बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति से अवगत कराया और आतंकवाद से निपटने में वैश्विक एकता के महत्व को रेखांकित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने संसद के अध्यक्ष, संसद सदस्यों और विदेश मामलों की समिति, रक्षा उप मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक, कार्यवाहक विदेश मंत्री और उपराष्ट्रपति सहित सिएरा लियोन के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों के साथ व्यापक बैठकें कीं।

बयान में कहा गया कि एकजुटता का मजबूत प्रदर्शन करते हुए सिएरा लियोन की संसद ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की तथा हमले के पीड़ितों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा।

सिएरा लियोन के उपराष्ट्रपति मोहम्मद जुल्देह जलोह ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया तथा भारत के साथ सिएरा लियोन की एकजुटता दोहराई।

उप रक्षा मंत्री कर्नल (सेवानिवृत्त) मासाकोई और विपक्ष के उपनेता डैनियल ब्रिमा कोरोमा ने आतंकवाद की निंदा की और भारत के रुख का पुरजोर समर्थन किया।

बयान में कहा गया कि मंत्री मासाकोई ने अफ्रीकी देशों के लिए आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया तथा चेतावनी दी कि निष्क्रियता से यह खतरा उनके अपने घर तक पहुंच सकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई को गति देने तथा भारत के खिलाफ सीमापार आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने, समर्थन देने और प्रायोजित करने वालों के खिलाफ निर्णायक रूप से मुकाबला करने के लिए सिएरा लियोन में विदेशी राजनयिकों के साथ बातचीत की।

प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय मीडिया और भारतीय प्रवासियों के साथ भी बातचीत की तथा भारत और सिएरा लियोन के बीच स्थायी मैत्री की पुष्टि की।

बयान में कहा गया कि एवाईवीन्यूज टीवी चैनल को दिये गए साक्षात्कार के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सस्मित पात्रा ने पाकिस्तान को राज्य प्रायोजित आतंकवाद को छोड़ने को कहा जिसका स्थानीय लोगों ने समर्थन किया।

उच्चायोग के बयान के मुताबिक यह यात्रा आतंकवाद का मुकाबला करने और अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, वित्तीय कार्रवाई कार्य बल और अन्य वैश्विक मंचों पर समन्वित कार्रवाई के आह्वान के साथ संपन्न हुई।

पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान में नौ आतंकवादी ढांचों पर सटीक हमले किए थे जिसके बाद पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया।

भारतीय पक्ष ने हवाई अड्डों, वायु रक्षा प्रणालियों, कमान एवं नियंत्रण केंद्रों और रडार स्थलों सहित कई प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचाकर पाकिस्तानी हमलों का कड़ा जवाब दिया।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 10 मई को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के बीच भूमि, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाइयों को रोकने को लेकर सहमति बन गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

West Bengal Assembly Election 2026: PM मोदी का TMC पर बड़ा आरोप, कहा- 15 साल में इस सरकार ने भय और भ्रष्टाचार से हर परिवार को किया भयभीत; VIDEO