Saint Siddheshwar Swami Passed Away: जननयोगाश्रम के ‘वॉकिंग गॉड’ के रूप में लोकप्रिय संत सिद्धेश्वर स्वामी का निधन
जननयोगाश्रम के संत सिद्धेश्वर स्वामी का सोमवार को निधन हो गया. अपनी विद्वता और मुखर वक्ता के रूप में प्रसिद्ध 81 वर्षीय संत पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे.
विजयपुरा (कर्नाटक), 3 जनवरी : जननयोगाश्रम के संत सिद्धेश्वर स्वामी (Siddheshwar Swami) का सोमवार को निधन हो गया. अपनी विद्वता और मुखर वक्ता के रूप में प्रसिद्ध 81 वर्षीय संत पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. अपने अनुयायियों में ‘वॉकिंग गॉड’ (जीवित भगवान) के रूप में लोकप्रिय संत के निधन की घोषणा करते हुए विजयपुरा के उपायुक्त विजय महंतेश धनम्मनावा ने बताया कि उन्होंने सोमवार को आश्रम में अंतिम सांस ली.
कर्नाटक सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने सिद्धश्वर स्वामी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से करने का निर्णय किया है. यह भी पढ़ें : Delhi: शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर दोस्त को पीटने वाले व्यक्ति की हत्या, 3 गिरफ्तार
आधिकारिक बयान के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम पांच बजे के करीब किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है.