देश की खबरें | सिद्धरमैया ने जिला प्रभारी मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जिला प्रभारी मंत्रियों और प्रभारी सचिवों को बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर जायजा लेने का बुधवार को निर्देश दिया।

बेंगलुरु, 28 मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जिला प्रभारी मंत्रियों और प्रभारी सचिवों को बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर जायजा लेने का बुधवार को निर्देश दिया।

उन्होंने स्थिति की समीक्षा करने और राहत प्रयासों का समन्वय करने के लिए 30 और 31 मई को उपायुक्तों (डीसी), जिला पंचायतों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिला प्रभारी सचिवों की बैठक भी बुलाई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘राज्यभर में भारी बारिश के मद्देनजर, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जिला मंत्रियों और जिला प्रभारी सचिवों को तुरंत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और राहत कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया है।’’

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी एकत्र की और उन्हें एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया।

अधिकारियों के अनुसार बारिश के कारण 26 मई तक की स्थिति के अनुसार राज्य में कुल 45 घर पूरी तरह से और 1,385 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से 99 प्रतिशत को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

अधिकारियों के अनुसार बाढ़/भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों के रूप में राज्य में 170 तालुकों की पहचान की गई है और एहतियात के तौर पर 2,296 आश्रय केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों के रूप में वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) क्षेत्र के 201 स्थानों की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें