देश की खबरें | सिद्धरमैया ने मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में 20 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों के लिए लक्ष्य तय करते कहा है कि उन्हें लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 28 सीटों में से कम से कम 20 सीटें जीतने का प्रयास करना चाहिए।

बेंगलुरु, 28 मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों के लिए लक्ष्य तय करते कहा है कि उन्हें लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 28 सीटों में से कम से कम 20 सीटें जीतने का प्रयास करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को 24 नए मंत्रियों को शामिल कर अपने मंत्रिमंडल की सभी 34 सीटों को भर दिया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव एक साल में होने वाले हैं, लिहाज़ा "हमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उपहार के रूप में देने के लिए कम से कम 20 लोकसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करनी चाहिए।"

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिबद्धता, ईमानदारी और चुस्ती-फुर्ती से अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

बयान में सिद्धरमैया के हवाले से कहा गया है, “ हमें ईमानदारी से यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए कि हमने जिन गांरटी का आश्वासन दिया था, वे लोगों तक पहुंचे। अतीत की गलतियां इस बार नहीं दोहरानी चाहिए।”

सिद्धरमैया ने मंत्रियों को आश्वासन दिया कि विभाग आवंटन का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने मंत्रियों से कहा, "आप सभी को सक्रिय रूप से काम करना चाहिए। विपक्ष में रहने के दौरान हमारे संघर्ष की वजह से लोगों ने भाजपा के कुशासन को खारिज कर दिया और हमारा हाथ थाम लिया।"

उन्होंने कहा कि मंत्रियों को "लोगों की समस्याओं को सुनना और उनपर प्रतिक्रिया देनी" चाहिए। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को याद दिलाया कि "राज्य के लोगों ने हमें अप्रत्याशित बहुमत और बड़ी जिम्मेदारी दी है।”

सिद्धरमैया ने कहा कि लोगों को अपना काम कराने के लिए विधान सौध न आना पड़े।

उन्होंने मंत्रियों को निर्देश दिया, “ हमारे जन समर्थक कार्यों के जरिए हमें लोकसभा चुनाव में फिर से अप्रत्याशित जीत दर्ज करनी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\