देश की खबरें | सिद्धरमैया ने भ्रष्टाचार पर खुली चर्चा करने के लिए बोम्मई को चुनौती दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उनकी पसंद की तारीख और स्थान पर खुली चर्चा करने की चुनौती दी।

बेंगलुरु, 11 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उनकी पसंद की तारीख और स्थान पर खुली चर्चा करने की चुनौती दी।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सिलसिलेवार ट्वीट में मौजूदा प्रशासन को लुटेरों और घोटालेबाजों से भरी ‘‘40 प्रतिशत सरकार’’ करार दिया। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दावा कर रहे हैं कि वे उनकी (कांग्रेस की पूर्ववर्ती) सरकार के भ्रष्टाचार को बेनकाब करेंगे, ‘‘तो मैं उन्हें ऐसा करने की चुनौती देता हूं। ’’

सिद्धरमैया ने सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं द्वारा उन्हें शनिवार को निशाना बनाये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए यह कहा।

बोम्मई ने डोड्डाबल्लापुर में अपनी पार्टी की ‘जन स्पंदन रैली’ में कहा था कि आने वाले दिनों में कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ जाएगा और सिद्धरमैया के सभी घोटालों का जल्द ही खुलासा होगा।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘बोम्मई पहले अपना घर साफ करें। सरकार में 40 प्रतिशत लुटेरे और घोटालेबाज भरे हुए हैं। बोम्मई, मैं आपको भ्रष्टाचार पर खुली चर्चा करने की चुनौती देता हूं। हम सदा तैयार हैं। आप तारीख और समय तय करें, और हम आ जाएंगे।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मुझ पर ब्लैकमेल तरकीब काम नहीं करेगी। उच्च न्यायालय ने बी एस येदियुरप्पा (भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री) को नोटिस जारी किया था,ना कि मुझे। मुझे लगता है कि बोम्मई ने असल में येदियुरप्पा पर निशाना साधा है। ’’

अपनी सरकार को भ्रष्टाचार और घोटालों से कथित तौर पर नकारात्मक प्रचार मिलने के बीच बोम्मई ने शनिवार को सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि 2013-18 तक राज्य में कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान उनके नेतृत्व में घोटाले हुए थे।

बोम्मई के शनिवार के भाषण का मजाक उड़ाते हुए सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘संघ परिवार इस तरह से बहादुरी दिखाने को सहन नहीं करेगा। मत भूलिये कि येदियुरप्पा इसी तरह के कृत्य करने को लेकर दुर्भाग्य से जेल गये थे। ’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा के शनिवार के कार्यक्रम में खाली पड़ी कुर्सियां स्पष्ट रूप से संकेत देती हैं कि लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘बोम्मई, यहां तक कि आप भी जानते हैं कि आप हमें चुनौती दे पाने में अक्षम हैं। यदि आपको लगता है कि आप साहसी हैं तो पहले अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करें या कम से कम यतनाल (भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, जो खुल कर पार्टी के अंदर के कुछ मामलों की आलोचना कर रहे हैं) के खिलाफ कार्रवाई करिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड