देश की खबरें | लकड़ी के बक्से में फंसे भाई-बहन दम घुटने से मरे, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने घर में लकड़ी के बक्से में मृत पाये गये भाई-बहन के शवों के पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ है कि दम घुटना और ऑक्सीजन की कमी उनकी मौत की वजह है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने घर में लकड़ी के बक्से में मृत पाये गये भाई-बहन के शवों के पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ है कि दम घुटना और ऑक्सीजन की कमी उनकी मौत की वजह है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण पूर्व दिल्ली के जोगा बाई एक्सटेंशन में मंगलवार शाम को नीरज (आठ) और आरती (छह) अपने घर पर लकड़ी के बक्से में मृत पाये गये थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) राजेश देव ने कहा, ‘‘ दोनो भाई-बहन के शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के आंतरिक बोर्ड द्वारा किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बोर्ड की राय है कि दोनों बच्चों की मौत दम घुटने एवं ऑक्सीजन की कमी से हुई। उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।’’

पुलिस के अनुसार दोनो भाई-बहन मंगलवार को साढ़े तीन बजे लापता हो गये थे। उनके माता-पिता एवं दूसरे भाई-बहनों ने उसे ढूंढना शुरू किया और बक्से में वे मृत मिले।

संदेह है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते बक्से में चले गये और बक्से का ढक्कन बंद हो गया, ऐसे में दोनों अंदर फंस गये।

ये बच्चे घर में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। उनका पिता बलबीर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड