जरुरी जानकारी | सियाम ने विनोद अग्रवाल को नया अध्यक्ष चुना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स (सियाम) ने 2022-23 के लिये विनोद अग्रवाल को नया अध्यक्ष चुना है।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स (सियाम) ने 2022-23 के लिये विनोद अग्रवाल को नया अध्यक्ष चुना है।

सियाम ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा को उपाध्यक्ष चुना गया है।

वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अग्रवाल मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष केनिची आयुकावा का स्थान लेंगे।

सियाम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले अग्रवाल ने कहा कि भारतीय वाहन उद्योग फिलहाल काफी आकर्षक मोड़ पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘उपभोक्ताओं को न केवल आधुनिक बल्कि सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल वाहन उपलब्ध कराने के लिये भारतीय वाहन उद्योग ई-वाहन, वैकल्पिक ईंधन तथा अन्य प्रौद्योगिकी पर ध्यान दे रहा है।’’

इसके अलावा डैमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स के सीईओ और प्रबंध निदेशक सत्यकाम आर्य को सियाम का कोषाध्यक्ष चुना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है